नक्सलियों पर केंद्र से कोई गलतफहमी नहीं : रमन
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, "गृह मंत्री से विस्तार से और खुले मन से बातचीत हुई। हाल ही में दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले सहित सभी मुद्दों पर उनसे बातचीत हुई।"
इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी होने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ नरम और गरम रवैया अपनाया जाना समानांतर रूप से चलता रहता है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के बीच इसे लेकर कोई गलतफहमी नहीं है। हम आगे बढ़ रहे हैं।"
नक्सलियों के खिलाफ हवाई हमले के उपयोग के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, "घने जंगलों में सुरक्षाकर्मी घायल होते हैं और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने के लिए यह जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications