एचपी नोटबुक कंप्यूटर की बैटरियां वापस लेगी
एचपी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि प्रभावित बैटरियां अगस्त 2007 से मई 2008 के बीच बनी नोटबुक में लगाए गए हैं। ये कंप्यूटर दुनियाभर में बेचे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कंपनी ने कहा, "एचपी हमेशा अपने उत्पादों के प्रति जिम्मेदार है और इस तरह की किसी भी स्थिति में वह अपने उपभोक्ताओं की सुरक्षा और अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वप्रेरित कदम उठाएगी।"
प्रभावित उत्पादों को वापस करने वाले ग्राहकों को बदले में नई बैटरियां दी जाएंगी। नई बैटरियों के लिए उपभोक्ताओं को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications