नक्सलियों ने 16 टन अमोनियम नाइट्रेट लूटा
बस्तर के पुलिस अधीक्षक पी. सुन्दाराज ने आईएएनएस को बताया, "यह बेहद गंभीर घटना है। मंगलवार को कुछ नक्सली ट्रक को अगवा करके उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से हटाकर जंगल में ले गए, ट्रक से 16 टन अमोनियम नाइट्रेट उतारकर उन्होंने ट्रक को छोड़ दिया है।"
अधिकारी ने कहा कि ट्रक के ड्राइवर पप्पा राव ने बुधवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमोनियम नाइट्रेट एक सामान्य खाद है। इसका उपयोग विस्फोटकों में इस्तेमाल किया जाता है। नक्सली इसका इस्तेमाल करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications