इस्तीफा दें या बर्खास्त किए जाएं राजा : माकपा
पार्टी ने कहा है कि यदि राजा इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए।
माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी ने साबित कर दिया है कि राजा ने 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियमन प्राधिकरण (ट्राई) के नियमों का उल्लंघन किया था।
बयान में कहा गया, "3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में कुल 70,000 करोड़ रुपये आए वहीं 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से महज 2000 करोड़ ही आए थे। राजा ने नियमों को ताक पर रखकर जनता को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है।"
"संसद में तथा संसद के बाहर राजा के इस्तीफे की मांग लगातार उठती रही है लेकिन वह अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। इस स्थिति जारी नहीं रखा जा सकता।"
पार्टी ने राजा के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कहा कि यदि वह ऐसा करने से इंकार करते हैं तो प्रधानमंत्री को उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications