बैंकाक में प्रदर्शनों के बाद की हिंसा में 16 मरे

बैंकाक, 20 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई से भड़के विरोधियों ने राजधानी बैंकाक की कम से कम 35 इमारतों को आग लगा दी। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि इन घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई और 88 घायल हुए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार केंद्रीय बैंकाक में प्रदर्शनकारियों के केंद्र पर बुधवार को सेना की कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन कर रही भीड़ वहां से भाग खड़ी हुई और उनके शीर्ष नेतृत्व ने समर्पण कर दिया।

करीब दो दशकों में बैंकाक में हुई सबसे भारी हिंसा के बाद गुरुवार को बैंकाक में स्थिति सामान्य दिख रही लेकिन अधिकारी उपद्रवों पर पूरी तरह नियंत्रण होने का दावा करने से बच रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक मंत्री इस्सीरा संतोरनवात ने एक टेलीविजन प्रसारण में कहा, "हम देखेंगे कि अगले कुछ घंटों में क्या होता है।"

बैंकाक के केंद्रीय इलाके में अब भी कई सौ प्रदर्शनकारी ठहरे हुए हैं, जहां उन्होंने तीन अप्रैल से कब्जा किया था। सरकार किराए की बसों से उनको वापस भेजने का प्रयास कर रही है।

रेड शर्ट्स प्रदर्शनकारी थाईलैंड के उत्तरी और पूर्वोत्तर प्रांतों से हैं जो पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा के गढ़ माने जाते हैं। शिनावात्रा प्रदर्शनकारियों के महत्वपूर्ण समर्थक हैं।

सरकार के साथ संघर्ष में 82 मौतों के बावजूद अपने राजनीतिक उद्देश्य को हासिल करने में विफल रेड शर्ट्स प्रदर्शनकारी सरकारी दमन और बुधवार को अपने नेताओं के समर्पण से नाराज हैं।

उनमें से ज्यादा उग्र तत्वों ने शहर में हिंसा फैलाई और सरकार से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि बुधवार रात 35 इमारतों को आग लगा दी गई।

प्रदर्शनकारियों ने थाईलैंड के नौकरशाही के शीर्ष अधिकारी वर्ग से जुड़े डिपार्टमेंटल स्टोर, बैंकों और अन्य व्यावसायिक संस्थाओं को भी निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने बैंकाक बैंक की 10 शाखाओं की इमारतों को भी आग के हवाले कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+