परीक्षाफल के प्रति घबराहट, सीबीएसई हेल्पलाइन को फोन करें!

अंजलि ओझा

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। यह साल का वह समय है जब छात्र और अभिभावक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणामों का घबराहट के साथ इंतजार करते हैं लेकिन छात्रों की घबराहट दूर करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बोर्ड की हेल्पलाइन मौजूद है।

बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद शुक्रवार को सीबीएसई की हेल्पलाइन शुरू हो जाएगी। इसके जरिए छात्रों और अभिभावकों की घबराहट दूर करने की कोशिश की जाएगी। हेल्पलाइन पर बोर्ड परीक्षाओं, परिणामों के संबंध में तो जानकारी मिलेगी ही साथ ही इसके जरिए छात्रों के अवसाद को दूर करने की कोशिश की जाएगी।

इस हेल्पलाइन को 12 साल पहले छात्रों की मदद और मार्गदर्शन के लिए शुरू किया गया था। 15 दिन के परामर्श के साथ यह शुरुआत हुई थी।

हर साल परीक्षाओं से पहले, परीक्षाओं के दौरान और परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद इस हेल्पलाइन की सेवाएं ली जा सकती हैं।

इसके जरिए छात्रों और अभिभावकों को परीक्षाओं और परिणामों की जानकारी से लेकर मनोवैज्ञानिक मदद तक मिल जाती है।

सीबीएसई की वेबसाइट 'सीबीएसई डॉट निक डॉट इन' से हेल्पलाइन के नंबर और इसके संबंध में अन्य जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि शुक्रवार को हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से इस बार अधिक फोन आएंगे।

सीबीएसई के प्रवक्ता राम शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "फोन कॉल्स की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय हमें ज्यादा फोन कॉल्स आने की संभावना है।"

शर्मा ने कहा, "हम परीक्षाएं देने और अंक प्राप्त करने की पूरी यांत्रिक प्रक्रिया को मानवीय चेहरा देना चाहते हैं। यह हेल्पलाइन अभिभावकों की विचार प्रक्रिया को बदलने का प्रयास है।"

देशभर के छात्र और अभिभावक एक टोल फ्री नंबर के जरिए हेल्पलाइन से मदद ले सकेंगे।

इस समय सीबीएसई के पास करीब 50 स्वयंसेवी परामर्शदाता हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+