अलकायदा को धन देने के मामले में अमेरिकी नागरिक दोषी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिसौरी के कैनसास शहर स्थित संघीय अदालत ने खालिद काजनी (33 वर्ष) को अलकायदा को धन मुहैया कराने के आरोप में दोषी पाया।

न्याय विभाग के मुताबिक खालिद को इस अपराध के लिए अधिकतम 65 वर्ष की कैद हो सकती है और उस पर 10 लाख डॉलर से अधिक राशि का जुर्माना लग सकता है। विभाग ने कहा कि खालिद ने स्वीकार किया कि उसने गलत तरीके से बैंक से 175,000 डॉलर का ऋण लिया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार खालिद ने जून,2008 में अलकायदा के प्रति निष्ठावान बने रहने की शपथ ली थी। उसने आतंकवादी संगठन को धन मुहैया कराने की साजिश में शामिल होना भी स्वीकार किया था।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि खालिद ने कथित तौर पर अगस्त, 2007 में अलकायदा को 6,500 डॉलर देने पर सहमत हुआ था। उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बैंक में पैसा जमा किया था। वर्ष 2008 की गर्मी में खालिद ने यूएई में अपना एक अपार्टमेंट बेचकर अलकायदा को 17 हजार डॉलर देने का वादा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+