12वीं के परिणाम शुक्रवार को घोषित होंगे
इससे पहले बुधवार को पंचकुला, अजमेर और चेन्नई क्षेत्र के 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे।
परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे ज्यादातर छात्र परेशान दिख रहे थे।
दिल्ली के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल मेंविज्ञान की छात्रा श्वेता गुप्ता ने बताया, "मैं बहुत डरी हुई हूं। पिछले कुछ दिनों से मैं ठीक से खाना नहीं खा पा रही हूं। मैं परीक्षा परिणाम को लेकर काफी नर्वस हूं। क्या होगा इस बारे में कुछ भी पता नहीं है।"
एक अन्य छात्रा गौरिका शर्मा ने बताया, "सचमुच पिछले कुछ दिनों से मैं बहुत नर्वस हूं। मेरा ध्यान किसी चीज पर केंद्रित नहीं हो पा रहा है। मैं तो बस प्रार्थना कर रही हूं कि मुझे इतने अंक मिले जिससे कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल जाए।"
गौरतलब है कि इस साल 12वीं कक्षा की मार्च महीने में हुई परीक्षा में 408,367 लड़के और 290,762 लड़कियां शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications