मंगोलिया के शिशु केंद्र में लूटपाट के प्रयास
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार झांग झांलिन (48 वर्ष) एक 10 सेंटीमीटर लंबे चाकू और एक रिवाल्वर के साथ शिशु केंद्र में घुस गया। देशी रिवाल्वर में पांच गोलियां भरी थीं। उस समय केंद्र में प्राइमरी स्कूल के केवल दो बच्चे थे।
कुनलुन जिला पुलिस के एक अधिकारी झांग मिंग ने कहा कि झांलिन सोमवार शाम पांच बजे घुसा और दो कक्षाओं में उसे कुछ भी नहीं मिला। बाद में एक कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि रिवाल्वर उसका नहीं है और उसे वह किसी पार्क से मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications