युवती ने पुलिसकर्मी को पीटा

समाचार पत्र 'डेली मेल' में बुधवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक घटना सऊदी अरब के पूर्वी शहर हॉफूफ मुबर्राज में हुई। पुलिसकर्मी को लोगों के बीच सदाचार को बढ़ावा देने के लिए नियुक्त किया गया था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिसकर्मी ने युवक और युवती के बीच रिश्ते और पहचान के बारे में पूछा था। दोनों की उम्र 20 वर्ष के करीब थी। इससे युवती काफी गुस्से में आ गई और उसने पुलिसकर्मी की पिटाई शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया। उसे काफी चोटें आई हैं।
इस्लामी नियमों के मुताबिक सऊदी अरब में अविवाहित पुरुष और महिला को मेलजोल की अनुमति नहीं है। समाचार एजेंसी मीडिया लाइन के अनुसार मानवाधिकार कार्यकर्ता वजीहा अल हुवाइदार ने कहा कि धार्मिक पुलिस लोगों को वर्षो से तंग कर रही है और अब उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications