मुंबई: लोकल ट्रेन में विस्फोट
मुंबई। मुंबई में दोपहर को माटुंगा के पास एक लोकल ट्रेन के सामान वाले डिब्बे में ले जाए जा रहे रेफ्रिजरेटर कंप्रेसर में जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब बोरीवली रेलगाड़ी से एक यात्री कंप्रेसर को सामानों के साथ ले जा रहा था। अधिकारी ने बताया, "रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह शायद रेफ्रिजरेटर की गैस थी। प्रारंभिक रिपोर्टो के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी का इंतजार हैं।"
हालांकि दूसरी तरफ कुछ टेलीविजन चैनलों की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद पश्चिमी रेलवे के उपनगरीय खंड पर रेलगाड़ियां कुछ मिनटों की देरी से चल रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications