यूरोप के असर से लुढ़के भारतीय बाज़ार

यूरोप के असर से लुढ़के भारतीय बाज़ार

यूरोपीय देशों की मुद्र यूरो में जारी गिरावट और जर्मनी के बाज़ारों में लगाए गए प्रतिबंध का असर बुधवार को भारतीय बाजारों पर भी देखा गया. एक तरफ़ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) साढ़े चार सौ अंकों से अधिक गिरा वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 147 अंक नीचे बंद हुआ.

जर्मनी ने मंगलवार मध्यरात्रि से अपने 10 बड़े वित्तीय संस्थानों में शेयरों की नेकेड शॉर्ट सेलिंग पर रोक लगाने की घोषणा की थी. इसका असर तत्काल यूरोप के बाज़ारों पर देखा गया और बाज़ार गिरवाट के साथ बंद हुए.

न्यूनतम स्तर

यूरो अपने चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुँच गया. अब यूरो के भविष्य को लेकर संदेह जताए जा रहे हैं.

भारत का बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीसीई) बुधवार को बंद होते समय 16408.49 अंक पर था. मंगलवार को यह 16875.76 के अंक पर बंद हुआ था. इस तरह बुधवार को इसमें 467.27 अंक की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी बुधवार को 147 अंक की गिरावट के साथ 4920 पर बंद हुआ. निफ्टी का सूचकाकं अपने कारोबार के दौरान 4988 अंक तक गया.

बीएसई के मिडकैप के शेयरों के सूचकांक में 177.09 या 2.55 फ़ीसदी और स्मालकैप शेयरों के सूचकांक में 224 अंक या 2.54 फ़ीसद की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं मेटल सेक्टर के शेयरों के सूचकांक में 184.64 अंक या 2.72 फसीद, रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में 128.12 अंक या 3.95 फ़ीसद और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र यानी आईटी कंपनियों के शेयरों में 78 अंक या डेढ़ फ़ीसद से अधिक की गिरावट देखी गई.

निफ़्टी के बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों के सूचकांक में 384.90 या 4.04 फ़ीसद की गिरावट दर्ज की गई वहीं निफ़्टी के मिडकैप के शेयरों में 85 अंक या 3.16 फ़ीसद की गिरावट दर्ज की गई.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ़्टी में जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई उनमें आइडिया, टाटा मोटर्स, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, रिलायंस कैपिटल और यूनिटेक प्रमुख हैं.

वहीं हीरो होंडा, टाटा पॉवर और बीपीसीएल के शेयरों में उछाल आई.

दुनिया भर के बाज़ारों में जारी संकट के बाद भी सोना अपनी चमक बिखेर रहा है. बुधवार को सोने का भाव 155 रुपए की बढ़त के साथ 18170 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं चांदी की खनक भी कम नहीं हुई है बाज़ार बंद होते समय उसका भाव 22 रुपए की बढ़त के साथ 29278 रुपए प्रति किलोग्राम था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+