नॉर्मल है जानवरों में समलैंगिकता
लंदन। हाल ही में हुए एक नए शोध के मुताबिक जानवर भी समलैंगिक हो सकते हैं। यह निष्कर्ष डार्विन की उस अवधारणा के ठीक विपरीत है जिसमें कहा गया है कि विषम लिंगी जानवरों में यौन इच्छा प्रजनन के लिए विकसित हुई।
लाइफस्टाइल के लेख पढ़ें
हवाई विश्वविद्यालय में पक्षियों के एक समूह पर किये गए अध्ययन में पाया गया कि जीवन भर साथ रहने वाले पक्षियों के एक तिहाई जोड़े मादाओं के थे। टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नर पक्षी से से संसर्ग के बाद मादा पक्षियों के जोड़े मिलकर अपने अंडों का सेते हैं और देख-भाल करते हैं।
ओस्लो विश्वविद्यालय के समलैंगिकता विशेषज्ञ पीटर बोकमैन कहते हैं, "यौन इच्छा का उद्देश्य केवल बच्चे पैदा करना नहीं है। इसका उद्देश्य समूह बनाना भी है। कई जानवरों में समलैंगिकता साधारण सामूहिक व्यवहार है।" हालांकि वैज्ञानिकों में अभी इन निष्कर्षो पर काफी मतभेद है।













Click it and Unblock the Notifications