खाड़ी देश कचरा प्रबंधन के लिए चिंतित
अबू धाबी, 19 मई (आईएएनएस)। खाड़ी समन्वय परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों में वर्ष 2009 में 2.2 करोड़ टन शहरी कचरे का उत्सर्जन हुआ। इस क्षेत्र में तेज औद्योगिक विकास और बढ़ती जनसंख्या के कारण कचरे के निस्तारण की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
जीसीसी देशों ने 2009 में 46 लाख टन औद्योगिक ठोस कचरे का उत्सर्जन किया। यहां अब कचरा प्रबंधन की सक्षम रणनीतियों की जरूरत महसूस की जा रही है।
दुबई में 18 से 20 मई तक आयोजित किए जा रहे दूसरे मध्य पूर्व कचरा प्रबंधन सम्मेलन में कचरा प्रबंधन और निस्तारण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
पिछले साल पहली बार हुए इस आयोजन में 53 देशों के 2,691 उद्यमियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications