अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 18 की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि एक कार बम के माध्यम से उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता सेना (आईएसएएफ) के वाहनों को भी इस हमले में निशाना बनाया गया।

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार मारे गए लोगों में 12 अफगानी नागरिक हैं जबकि छह विदेशी सैनिक मारे गए हैं।

मारे गए विदेशी सैनिकों की राष्ट्रीय की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मौके पर मौजूद अफगान सेना के एक अधिकारी का कहना है कि मारे गए सैनिक अमेरिकी थे।

विस्फोट पश्चिमी काबुल में संसद भवन के समीप हुआ, जहां अन्य सरकारी इमारते हैं।

आतंरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार इस हमले में 47 लोग घायल हुए हैं जिनमें ज्यादातर अफगानी नागरिक हैं। ये लोग एक बस से जा रहे थे कि सुबह के भीड़-भाड़ वाले समय में यह बस विस्फोट की चपेट में आ गई।

मौका-ए-वारदात के पास स्थित एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी मिस्त्री दाऊद ने बताया कि चार अफगानी कामगार भी इस विस्फोट में मारे गए।

आईएसएएफ के अनुसार दारुलमान रोड पर हुए इस हमले में उसके कई सैनिक घायल भी हुए हैं।

करजई के अमेरिका से लौटने के दो दिन बाद यह हमला हुआ। अमेरिका में करजई ने राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात करके सुरक्षा, आर्थिक विकास और सुशासन पर चर्चा की थी।

आईएसएएफ ने कहा कि पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना की जांच होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+