मुरली मनोहर व मोहन सिंह उत्कृष्ट सांसद
संसद की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय संसदीय समूह की पुरस्कार समिति ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में 2008 व 2009 के पुरस्कारों के लिए मोहन सिंह और जोशी के नामों की सिफारिश की और कार्यकारी समिति ने इन सुझावों को स्वीकार कर लिया। लोकसभा अध्यक्ष भारतीय संसदीय समूह की अध्यक्ष हैं।
बयान में कहा गया है कि इन पुरस्कारों को संसद के मानसून सत्र के दौरान एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
जोशी (76) भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। पहली बार वह 1977 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। लोकसभा में उनका यह पांचवा कार्यकाल है। वह वारणसी (उत्तर प्रदेश) से सांसद हैं। वह दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
मोहन सिंह (65) लोकसभा के लिए तीन बार निर्वाचित हुए हैं। वह 14वीं लोकसभा (2004-2009) के भी सदस्य थे।
सिंह 2009 के चुनाव में पराजित हो गए थे। वह फिलहाल सपा के महासचिव व प्रवक्ता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications