अर्जेटीना के गिटारवादक ने रिकॉर्ड बनाया
ब्यूनस आयर्स, 19 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के एक कलाकार ने बिना रुके लगातार 100 घंटे तक गिटार बजाकर एक नया गिनीज रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय गिटारवादक सेबेस्टियन जोसेफ के नाम था।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक केरल के थ्रिसुर के रहने वाले 41 वर्षीय सेबेस्टियन ने अक्टूबर 2008 में केरल में एक समारोह में बिना रुके लगातार 55.30 घंटे तक गिटार वादन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
गिलर्मो टेरेजा ने एक चैरिटी शो में लगातार 100 घंटे तक गिटार वादन किया था। ब्यूनस आयर्स से 2,000 किलोमीटर दूर चिली के कोमोडोरो रिवेडेविया में 27 फरवरी को आए भूकंप के प्रभावितों की मदद के लिए इस शो का आयोजन हुआ था।
टेरेजा की चार दिन और चार घंटे तक चली इस प्रस्तुति के दौरान वहां हजारों श्रोता मौजूद थे।
उन्होंने वर्ष 2000 में कोमोडोरो रिवेडेविया में 36 घंटे तक गिटार वादन किया था। बाद में इटली में लगातार 50 घंटे तक प्रस्तुति देकर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications