प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ रहे हैं थाई सैनिक (लीड-1)
बैंकाक, 19 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सैकड़ों सशस्त्र सुरक्षाकर्मी बुधवार को प्रदर्शन स्थल की ओर कूच कर गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'स्प्रिंग न्यू' टीवी के हवाले से बताया कि रामा फोर और सिलोम रोड चौराहे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अवरोधकों को हटाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
हजारों प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पर गत तीन अप्रैल से कब्जा कर रखा है। प्रदर्शनकारी संसद को तुरंत भंग कर नए चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं।
सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के तत्काल बाद रामा फोर स्थित डिन डेंग रोड पर एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय को प्रदर्शकारियों ने आग के हवाले कर दिया। इस कार्यालय में एक विस्फोट की भी आवाज सुनी गई।
सेना के विद्रोह द्वारा वर्ष 2006 में सत्ता से बेदखल किए गए भगोड़े पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा प्रदर्शनकारियों को राजनीतिक और वित्तीय समर्थन दे रहे हैं।
सेना ने तीन वर्ग किलोमीटर के प्रमुख प्रदर्शन स्थल को अपने घेरे में ले लिया है लेकिन थाईलैंड के अन्य हिस्सों में भी हिंसा फैल गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications