गृह सचिव ने हवाई अड्डों की सुरक्षा की समीक्षा की
बैठक में बायोमीट्रिक प्रवेश, निगरानी टावरों के निर्माण, चाहारदीवारी को ऊंचा करने, समुचित सुरक्षा अमले की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, डॉग स्क्वॉड की तैनाती, बम को निष्क्रिय बनाने वाले अमले की तैनाती आदि मुद्दों पर विचार किया गया।
हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक समयबद्ध कार्ययोजना बनाई गई। नागरिक उड्डयन सचिव, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के प्रतिनिधियों सहित विमान पत्तन प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications