दिल्ली में तपिश बरकरार
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को भी दिन की शुरुआत तपिश के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षो में सर्वाधिक था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने बताया, "दिनभर आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम को आंशिक बादल छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।"
आईएमडी के अधिकारी के अनुसार तपिश की वजह पूरे उत्तर भारत में चल रही गर्म हवाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications