अमरनाथ यात्रियों के लिए इस वर्ष से मोबाइल सेवा : पायलट
केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि यह पूरे देश में टेलीफोन सेवा उपलब्ध कराने का बीएसएनएल का प्रयास है जिसमें ग्रामीण, दूरस्थ, असुविधाजनक और भौगोलिक रूप से कठिन इलाके शामिल हैं।
श्री अमरनाथ धाम सभी आस्थावान लोगों के लिए सर्वोच्च महžव का धार्मिक तथा पर्यटक स्थल है। इससे इस तीर्थ-स्थल में हर साल आने वाले चार लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा खासकर वृद्ध और अन्य लोगों को, जो अपने परिवार के संपर्क में रहना चाहते हैं।
जिनमें से चार वाहन वाले रास्तों में होंगे तथा बाकी के पांच टट्टुओं के चलने वाले रास्तों में होंगे जो यात्रियों, स्थानीय निवासियों, प्रशासन तथा सुरक्षा बलों को काफी सहायता करेंगे। इस संपर्कता के कारण सभी लोग एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे।
वर्तमान में इस इलाके में अन्य कोई टेलीफोन ऑपरेटर सेवाएं उपलब्ध नहीं करा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications