उत्तर प्रदेश में पारा 47 के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झ्झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का अधिकतम तापमान है।
इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 46.4, इलाहाबाद का 41.0, वाराणसी का 40.7, कानपुर का 41.5 और लखनऊ का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी क्षेत्रों से आने वाली गर्म हवाओं और साफ आकाश होने के कारण सीधी पड़ने वाली सूर्य की किरणों के चलते प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications