दौर के आखिरी दिन औचक भ्रमण करेंगी सोनिया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह करीब 11 बजे तक रायबरेली शहर स्थित इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) के अतिथि गृह में क्षेत्र के आम लोगों से भेंट करेंगी।
सिंह के मुताबिक भेंट के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र का आकस्मिक भ्रमण करते हुए दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
औचक भ्रमण के दौरान वह गांवों में जाकर केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications