टाइम्स स्क्वे यर मामला : अदालत में हाजिर हुआ शहजाद
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक शहजाद को गत तीन मई को गिरफ्तार किया गया था। ज्ञात हो कि उसे उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह न्यूयार्क से भागने की कोशिश में था। इसके दो दिनों पहले उसने न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वे यर में विस्फोटकों से भरा एक वाहन खड़ा किया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शहजाद पूछताछ में सुरक्षा अधिकारियों को सहयोग कर रहा है। उसने इस विस्फोट की साजिश को अकेले अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।
शहजाद यदि इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उसे उम्र कैद की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications