आंध्र में गुरुवार को पहुंचेगा तूफान 'लैला'
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यहां कहा कि तूफान चेन्नई के पूर्वोत्तर हिस्से में लगभग 150 किलोमीटर दूर तथा माचिलीपत्तनम के दक्षिण पूर्व हिस्से में दक्षिण की ओर 300 किलोमीटर और विशाखापत्तनम के दक्षिण पश्चिम में पश्चिम की ओर 500 किलोमीटर पर केंद्रित है।
आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार लैला उत्तर पश्चिम से उत्तर की ओर आगे बढ़ेगा और माचिलीपत्तनम से लगे नेल्लोर और काकीनाडा के बीच आंध्र प्रदेश तट को गुरुवार सुबह पार करेगा।
इस दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 36 घंटों के दौरान तथा उत्तरी तमिलनाडु में अगले 24 घंटों के दौरान व्यापक बारिश का अनुमान लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications