मप्र में लू का कहर
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है जबकि सबसे गर्म खजुराहो, दतिया, दमोह और सीधी रहा, जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश को अभी गर्मी से निजात के आसार नहीं है। पूरे प्रदेश के ही लू की गिरफ्त में आने के आसार बन गए है। प्रदेश का लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है। भोपाल में अधिकतम तापमान 43़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 43़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 46 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 45़ 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications