उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर का अधिकतम तापमान 39़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 41़ 4 तथा पूर्णिया का 36़ 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में मंगलवार की शाम आद्र्रता 43 प्रतिशत जबकि सुबह का आद्र्रता 64 प्रतिशत मापी गई।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि पुरवा हवा चलने के कारण उमस में वृद्घि हुई है क्योंकि वातावरण में आद्र्रता का प्रतिशत बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा तथा बारिश की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications