बिहार में रेल पटरी से 2 जीवित बम बरामद
पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात गया जिले के गुरारू और इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन के बीच गुमटी नंबर 13 पर नक्सलियों के धावा बोल दिया और गुमटी पर तैनात रेलकर्मी को रेलगाड़ियों का परिचालन बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेल का परिचालन रोक दिया गया था।
इसके बाद बुधवार की सुबह पुलिस द्वारा रेल पटरियों का निरीक्षण किया गया। गया के राजकीय रेलवे पुलिस पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने पोल संख्या 12 के नजदीक से दो शक्तिशाली जीवित बम बरामद किए हैं, जिन्हें निष्क्रिय करने का कार्य चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस रेलखंड पर सुबह पांच बजे से रेलगाड़ियों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। परिचालन रोक दिये जाने से दो राजधानी एक्सप्रेस समेत छह रेलगाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बिहार समेत पांच राज्यों में सोमवार मध्य रात्रि से 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications