अफजल मसले पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "उन्हें इसे (फांसी) पांच साल पहले कर देना चाहिए था। इससे विश्व में संदेश जाता कि भारत में आतंकवाद फैलाने वालों का क्या हश्र होता है और शायद 26/11 जैसी घटना भी नहीं हुई होती।"

अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का दिल्ली सरकार ने समर्थन किया है लेकिन यह भी चिंता व्यक्त की है कि इससे कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। इस पर जावड़ेकर ने कहा, "यह मुस्लिम देशभक्ति का अपमान है। हम इसकी निंदा करते हैं। दिल्ली सरकार को बिना शर्त संस्तुति करनी चाहिए।"

जावड़ेकर के विचार का समर्थन करते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "दिल्ली सरकार ने करोड़ों मुसलमानों की देशभक्ति का अपमान किया है।"

नकवी ने कहा, "गुरु एक आतंकवादी है जो भारत में हिंसा फैलाने का जिम्मेदार है। हिंदू और मुसलमान दोनों उसे जल्दी फांसी पर लटके देखना चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+