डोडा में लश्कर के 2 आतंकवादी ढेर
सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार लश्कर के क्षेत्रीय कमांडर पाकिस्तानी नागरिक अनास और हमाज एक मुठभेड़ में जुदा कुर्द इलाके में मारे गए।
प्रवक्ता ने बताया, "दोनों इस इलाके में पिछले 10 साल से सक्रिय थे और कई आतंकवादी घटनाओं के लिए जिम्मेदार थे।"
सुरक्षाबल डोडा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ इसे एक बड़ी सफलता मान रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications