असम में मुठभेड़, 3 विद्रोही मारे गए
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहली मुठभेड़ कार्बी एंगलांग जिले के बोकोलियाघाट गांव में कार्बी लिब्रेशन टाइगर फोर्स (केएलटीएफ) से संबंध रखने वाले विद्रोहियों के एक समूह से हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के एक संयुक्त दल ने केएलटीएफ के एक ठिकाने पर छापा मारा। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई।"
यह मुठभेड़ करीब आधा घंटे चली जिसमें दो विद्रोही मारे गए।
अधिकारी ने बताया, "हमारा मानना है कि दो आतंकवादी बच निकलने में कामयाब हो गए।"
मारे गए विद्रोहियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।
केएलटीएफ पूर्वी असम में कार्बी जनजाति के लिए एक अलग स्वतंत्र राष्ट्र की मांग कर रहा है।
पश्चिमी उदालगुरी जिले में एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के एक विद्रोही को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
एक अधिकारी ने बताया, "जंगल में छिपे एनडीएफबी के विद्रोहियों को सेना के जवानों ने ललकारा। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक विद्रोही मारा गया जबकि दो अन्य बच निकलने में कामयाब रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications