काजोल ने छेड़ी थाइराइड के खिलाफ अभियान

स्वास्थ्य सेवा कंपनी 'एब्बोट इंडिया लिमिटेड' ने काजोल को इसके लिए उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। काजोल महिलाओं को थाइराइड जांच करने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे इस जटिल बीमारी से बचा जा सके।

काजोल ने एक बयान में कहा,"अधिकांश भारतीय महिलाएं थाइराइड रोग के लक्षण और उसके विकारों से अनजान हैं। मैं उनसे आग्रह करती हूं कि स्वस्थ जिन्दगी के लिए थाइराइड की जांच कराएं।"

उन्होंने कहा,"महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अनिवार्य रूप से थाइराइड का परीक्षण करा लेना चाहिए। थाइराइड के विकार से मंद बुद्धि वाला बच्चा जन्म लेने की संभावना रहती है।" 34 वर्षीय काजोल को अभिनेता अजय देवगन से शादी करने के बाद इन दिनों दूसरे बच्चे की मां बनने की बात कही जा रही है।

भारतीय थायराइड सोसायटी के अध्यक्ष आर.वी.जयकुमार ने कहा,"लोग मोटापा, अवसाद, बांझपन और कई अन्य समस्याओं के साथ संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश भारतीय थाइराइड जांच कराने को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+