पाकिस्तान-अमेरिका नए आतंक निरोधी उपायों पर सहमत
नई योजना की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स एल.जोन्स और अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक लिओन पनेटा की पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक व सैन्य नेतृत्व के साथ हुई बैठक के बाद की गई।
बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, "बातचीत में उस आम आतंकी खतरे से मुकाबले के उपायों पर चर्चा हुई, जिसका दोनों देश सामना कर रहे हैं। साथ ही इस तरह के संभावित हमलों को रोकने के उपायों पर भी चर्चा हुई।"
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और सेना प्रमुख जनरल असफाक परवेज कयानी के साथ अमेरिकी अधिकारियों से कहा कि उग्रवाद और आतंकवाद हमारा सामूहिक दुश्मन है। इसके साथ ही जरदारी ने इस समस्या से लड़ने के लिए और अधिक सहयोग का आह्वान किया।
जोन्स और पनेटा फैजल शहजाद के मसले पर चर्चा करने और आतंकवाद से निपटने के प्रयासों में पाकिस्तान से अधिक सहयोग हासिल करने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे थे।
शहजाद न्यूयार्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वे यर में विस्फोटकों से भरे एक वाहन को कथित रूप से खड़ा करने और उसे उड़ाने की विफल कोशिश करने का आरोपी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications