भूकंप के बाद चिली में 20,000 घरों का निर्माण
एक गैर सरकारी संस्था 'अन टिछो पारा' (अ रूफ फॉर चिली) के संस्थापक रेव. फेलीप बेरियर्स ने बताया, "हमने 20,000 आपातकालीन घरों का निर्माण पूरा कर लिया है।"
उन्होंने बताया,"युवा स्वयंसेवकों ने कई अन्य लोगों के साथ एक समपर्ण भाव से काम किया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हमने यह सफलता निर्धारित लक्ष्य से पहले ही प्राप्त कर लिया। अभी भी हालांकि बहुत जरूरत है। हम इस अभियान को फिलहाल जारी रखेंगे।"
गौरतलब है कि चिली में 27 फरवरी को 8.8 की तीव्रता वाले आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई थी। इस भूकंप में 500 लोग मारे गए थे और 800,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications