उज्जैन में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत
उज्जैन, 19 मई (आईएएनएस)। उज्जैन में एक प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार प्रशिक्षु पायलट और प्रशिक्षक दोनों की मौत हो गई है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह एयरवेज का प्रशिक्षण विमान बुधवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उच्च दाब क्षमता के बिजली के तार से टकरा गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेद्र चौधरी ने बताया कि नरवर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव के करीब यह हादसा हुआ। चौधरी के अनुसार प्रशिक्षण विमान में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications