अवैध मोबाइल टावरों को सील करने पर सोमवार तक रोक

सीलिंग अभियान पर रोक लगाते हुए न्यायाधीश कैलाश गंभीर ने एमसीडी से टावरों के लाइसेंस शुल्क में 200 प्रतिशत की वृद्धि का कारण स्पष्ट करने को कहा।

न्यायालय ने 13 मई को सीलिंग पर रोक लगाते हुए एमसीडी और मोबाइल फोन संचालकों की एसोसिएशन से मामले को आपस में सुलझाने के लिए कहा था।

एमसीडी और एसोसिएशन को आपसी मतभेद तुरंत सुलझाने का निर्देश देते हुए न्यायालय ने कहा कि यह जनहित का मामला है और इसे तुरंत सुलझाया जाना चाहिए।

एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में 5,364 मोबाइल फोन टावर हैं। इनमें से 2,952 को एमसीडी ने अवैध घोषित कर दिया है।

एमसीडी पिछले कुछ दिनों में करीब 300 टावरों को सील भी कर चुकी है। परंतु फोन कंपनियों के सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उनमें से 41 का संचालन फिर शुरू हो गया है।

एमसीडी ने मोबाइल फोन संचालकों को एक महीने में अवैध तरीके से निर्मित मोबाइल टावरों की सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। यह समय सीमा मई के पहले सप्ताह में समाप्त हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+