सीएनजी 20 फीसदी महंगी हो सकती है (लीड-1)
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की एक बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं से कहा, "कैबिनेट ने प्राकृतिक गैस की प्रशासित मूल्य व्यवस्था में संशोधन को मंजूरी देते हुए मौजूदा कीमत 3,200 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एमएससीएम) को बढ़ाकर 6818 एमएससीएम कर दिया है।"
यह बढ़ोतरी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम और ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा उत्पादन किए जाने वाले प्राकृतिक गैस से संबंधित है। ये ऊर्जा और उवर्रक क्षेत्रों में भारी मात्रा में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करती हैं।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव अपूर्व चंद्रा ने संवाददाताओं से कहा कि इस बढ़ोतरी के परिणाम स्वरूप दिल्ली और मुंबई में उपभोक्ताओं के लिए सीएनजी 20 फीसदी महंगी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications