कालीसिंध सुपर थर्मल पॉवर परियोजना में बॉयलर स्थापित

ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में 600-600 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 5 हजार 500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना की पहली इकाई के अक्टूबर, 2011 से तथा दूसरी इकाई जनवरी 2012 से विद्युत उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है।

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डा. एस.के.कल्ला ने बताया कि प्रथम इकाई के बॉयलर के ड्रम को स्ट्रेन्ड जैक पद्धति से सफलतापूर्वक 75.55 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित कर दिया गया है।

इस ड्रम का कुल वजन 211 टन है तथा इसकी लंबाई 26.98 मीटर और बाहरी एवं आंतरिक व्यास क्रमश: 2.09 एवं 1.8 मीटर है। इसकी दीवारों की मोटाई 145 मिलीमीटर है। उन्होंने बताया कि बॉयलर ड्रम लिटिंग के बाद पहली इकाई के शेष प्रेशर पार्ट्स की स्थापना का कार्य हाथ में लिया जा रहा है। अब तक इस इकाई के बॉयलर में 3 हजार 800 टन स्ट्रक्च र स्थापित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के मुख्य निर्माण कार्य मैसर्स बी.जी.आर. एनर्जी सिस्टम, चैन्नई द्वारा किए जा रहे हैं। दोनों इकाइयों के बॉयलर, ईएसपी, मुख्य संयंत्र भवन, चिमनी, कूलिंग टावर आदि का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+