अप्रैल में वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात 36 फीसदी बढ़ा
अप्रैल 2009 में भारत का निर्यात एक साल पहले की तुलना में 30 प्रतिशत बढ़ा था।
वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने कहा, "कमजोर आधार के कारण यह बढ़ोतरी हुई है इसलिए वास्तविक आंकड़ों में यह तेजी ज्यादा नहीं है।"
कमजोर आधार के चलते हल्की वृद्धि भी बड़ी प्रतीत होती है, क्योंकि तुलना की जा रही अवधि में भी संख्या काफी कम होती है।
देश का आयात भी पिछले साल के 19 अरब डॉलर की तुलना में अप्रैल महीने में 43 प्रतिशत बढ़कर 27.3 अरब डॉलर हो गया है।
अप्रैल महीने में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 10.4 अरब डॉलर हो गया है, पिछले साल इस महीने में यह घाटा 6.7 अरब डॉलर था।
अक्टूबर 2008 के बाद लगातार 13 महीनों तक भारत के निर्यात में कमी आई थी। नवंबर 2009 के बाद से निर्यात में वृद्धि शुरू हुई है।
भारत सरकार ने 2010-11 के लिए 200 अरब डॉलर मूल्य की वाणिज्यिक वस्तुओं के निर्यात का लक्ष्य रखा है। 2014 तक निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications