आईसीएसई और आईएससी परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी
इन परीक्षाओं को आयोजित करने वाली संस्था काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की एक आधिकारिक रिलीज में कहा गया कि 10वीं में 98.77 प्रतिशत छात्राएं और 97.95 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
इसी तरह 12वीं की परीक्षा में 98.26 फीसदी छात्राएं और 96.17 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।
दोनों कक्षाओं में सर्वोच्च अंक भी छात्राओं ने ही प्राप्त किया है।
पिछले साल की तुलना में इस साल 12वीं में उत्तीर्ण होने वालों का प्रतिशत करीब 0.03 फीसदी ज्यादा रहा। इस साल 12वीं में कुल 97.11 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
दूसरी तरफ पिछले साल की तुलना में इस साल 10वीं में उत्तीर्ण होने वालों का प्रतिशत करीब 0.26 फीसदी अधिक रहा। इस साल 10वीं में कुल 98.30 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा परिणाम सीआईएससीई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इससे पहले बुधवार को ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पंचकुला, अजमेर और चेन्नई क्षेत्र के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए। बोर्ड अगले कुछ दिनों में अन्य क्षेत्रों के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications