ओजस कराएगी ब्लॉगरों को आय
ओजस सॉफ्टेक के एफिलेट कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को आगरा में केंद्रीय हिन्दी संस्थान के रिजस्ट्रार चंद्रकांत त्रिपाठी ने की। ओजस सॉफ्टेक के निदेशक प्रतीक पांडे ने बताया कि हिन्दी की वेबसाइट्स-ब्लॉग्स को आज भी विज्ञापन नहीं मिल रहे हैं और इसी को ध्यान में रखकर ओजस ने यह कदम उठाया है।
'एस्ट्रो कैंप डॉट कॉम' के इस एफिलेट प्रोग्राम का इस्तेमाल बेहद सरल है। एफिलेट कार्यक्रम को सामान्य अर्थो में विज्ञापन कहा जा सकता है। इसके लिए वेबसाइट के संचालकों या ब्लागरों को सिर्फ एस्ट्रोकैंप की वेबसाइट 'एस्ट्रो कैंप डॉट कॉम/एफिलेट' पर एफिलेट प्रोग्राम का फॉर्म भरकर एक कोड हासिल करना होगा, जिसे वे अपने ब्लॉग अथवा वेबसाइट पर लगा सकते हैं।
इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के बाद कंपनी अपनी आय का एक हिस्सा ब्लॉग-साइट के संचालकों के साथ बांटेगी। इस कार्यक्रम का भाषा से कोई लेना-देना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications