अफगानिस्तान में हवाई ठिकाने पर हमला
एक दिन पहले भी तालिबान आतंकवादियों के हमले में 19 लोग मारे गए थे जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक नाटो के अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के एक बयान में बताया गया, "बगराम में कार्रवाई के दौरान सात आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों ने रॉकेट, ग्रेनेड और छोटे हथियारों से हमला किया।"
बगराम में एक अमेरिकी प्रवक्ता कप्तान क्रिस सुकच ने बताया कि 'गैर महत्वपूर्ण इमारत' को लक्षित कर सुबह 4 बजे आतंकवादियों ने हमला किया था।
खबरों में बताया गया कि हमले के बाद भी छिटपुट विस्फोट की आवाजें सुनी गईं।
तालिबान के एक प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए संवाददाताओं को बताया कि इसमें 20 आत्मघाती हमलावार शामिल थे। इनमें में से चार आत्मघाती हमलावरों ने प्रवेश द्वार पर विस्फोट किया।
गौरतलब है कि बगराम में भारी संख्या में अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications