कश्मीर में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जिले के लास्सीदाबान (केल्लेर) गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय राइफल्स ने सुबह एक संयुक्त अभियान चलाया।"
अधिकारी ने बताया, "जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे उसे सुरक्षाबलों ने घेर लिया। इसके बाद आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से जमकर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई की गई और यह मुठभेड़ दोपहर में खत्म हुई।"
मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। इसमें हिजबुल मुजाहिदीन का क्षेत्रीय कमांडर लतीफ तेदवा और उसका सहयोगी अयाज भट भी शामिल है। मारे गए तीसरे आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि लतीफ दक्षिण कश्मीर में हत्या की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था जिसके कारण पुलिस ने उसे वांछित घोषित कर रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications