यूरोपीय प्रभाव में सेंसेक्स ने लगाया 467 अंकों का गोता (राउंडअप)
जर्मनी द्वारा कुछ सरकारी बांडों और शेयरों की शार्ट सेलिंग पर रोक लगाने के बाद बुधवार को यूरोपीय बाजारों के गिरावट के साथ खुलने पर दोपहर के बाद भारतीय शेयर बाजारों में बिकवाली का रुख रहा।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 467.27 अंकों (2.77 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,408.49 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,802.39 के ऊपरी और 16,373.32 के निचले स्तर पर पहुंचा।
सेंसेक्स में केवल हीरो होंडा, सिप्ला और टाटा पॉवर कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई। हीरो होंडा के शेयर मूल्य में 0.59 प्रतिशत, सिप्ला के शेयर मूल्य में 0.29 प्रतिशत और टाटा पॉवर के शेयर मूल्य में 0.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
सेंसेक्स में जिन शेयरों के मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें टाटा मोटर्स (-7.39 प्रतिश), आईसीआईसीआई (-7.24 प्रतिशत) और रिलायंस कम्युनिकेशंस (-5.66 प्रतिशत) शामिल हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 146.55 अंकों (2.89 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,919.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,065.10 के ऊपरी और 4,908.15 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 177.09 अंकों (2.55 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,779.62 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 224.05 अंकों (2.54 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,588.45 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट धातु, रियल्टी, बैंकिंग और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्य में हुई। धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 4.19 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 3.95 प्रतिशत, बैंकिंग के शेयर मूल्य में 3.85 प्रतिशत और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्य में 3.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 2198 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, केवल 645 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications