सोनिया गांधी ने सुनीं लोगों की समस्याएं (लीड-1)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे से दोपहर करीब एक बजे तक यहां इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) के अतिथि गृह में क्षेत्र के आम लोगों से भेंट की। लोगों ने उनके सामने जिले में हो रही भीषण बिजली कटौती, पानी की समस्या और खस्ताहाल सड़कों से संबंधित शिकायतें रखीं।
कोरौली दमा गांव के निवासी कालिका प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि हमारे गांव में लोगों को पीने के पानी के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में केवल दो कुएं हैं जिनसे पूरे गांव के लोग पानी भरते हैं। हमने सांसद जी से अपने गांव में दो सरकारी हैंडपंप लगवाने का अनुरोध किया है।
सिंह के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर करीब 1.30 बजे रायबरेली से लखनऊ के लिए रवाना हुईं जहां से वह दिल्ली लौटेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications