बिहार में 1,500 किलोग्राम विस्फोटक बरामद
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के पाटन गांव के एक घर में छापा मारकर 29 बोरों में रखा हुआ करीब 1,500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया।
जमालपुर अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) श्रीधर मंडल ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि यह विस्फोटक नक्सलियों को भेजा जाना था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications