सरकार ट्राई की सिफारिशें लागू करे: सीडीएमए ऑपरेटर (लीड-1)

सीडीएमए सेवा प्रदाता कंपनियों के समूह भारतीय एकीकृत दूरसंचार सेवा प्रदाता संगठन (एयूएसपीआई) ने दूरसंचार मंत्री ए. राजा को लिखे अपने पत्र में कहा, "स्पेक्ट्रम वितरण को लेकर ट्राई की सिफारिशें उपभोक्ताओं के हित में हैं और डिजिटल खाई को दूर करने वाली हैं। ये सिफारिशें संतुलित, प्रगतिशील और पारदर्शी हैं।"

ट्राई ने पिछले सप्ताह 6.2 मेगाहट्र्ज से ज्यादा क्षमता वाले 2जी स्पेक्ट्रम उपयोग कर रहे सेवा प्रदाताओं से एक बार किराया लेने की सिफारिश की थी। साथ ही इस 2जी स्पेक्ट्रम की कीमत वर्तमान में चल रहे 3जी की बोली की कीमत के आधार पर तय करने की बात कही थी।

संगठन ने कहा है कि सरकार को प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाए रखने के लिए ट्राई की इन सिफारिशों को मानना चाहिये।

इससे पहले जीएसएम सेवा प्रदाताओं के समूह सेल्यूलर ऑपरेटर एसोशिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने दूरसंचार विभाग से ट्राई की इन सिफारिशों को न मानने की अपील की थी। प्रमुख जीएसएम सेवा प्रदाता कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन ने इन सिफारिशों को आश्चर्यजनक, प्रतिकूल और अदूरदर्शी बताया था।

एयूएसपीआई ने कहा कि जीएसएम कंपनियां एक 'खेदजनक' अभियान चला रही हैं। सबसे बड़ी सीडीएमए कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने ट्राई की स्पेक्ट्रम से संबंधित सिफारिशों का स्वागत किया है। रिलायंस ने कहा है कि इन सिफारिशों से ग्रामीण इलाकों में दूरसंचार सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

पिछले सप्ताह कंपनी ने कहा था, "ये सिफारिशें प्रगतिशील हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार को बढ़ावा देंगी। मौजूदा ऑपरेटरों को अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के लिए ज्यादा पैसा देना पड़ेगा या फिर अतिरिक्त स्पेक्ट्रम को वापस करना पड़ेगा। मौजूदा जीएसएम ऑपरेटरों पर 10 हजार करोड़ रुपये का असर पड़ेगा। हमारी कंपनी पर केवल 22 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।"

एयूएसपीआई ने यूनिफाइड एक्सेस सर्विसेस लाइसेंस (यूएएसएल) धारकों पर दोहरा कर लगाने पर भी चिंता जताई।

ट्राई ने अपनी अनुशंसाएं दूरसंचार विभाग को भेज दी हैं। विभाग की अनुमति मिलने के बाद इसके लिए जरूरी कानून बनाया जाएगा। इससे पहले दूरसंचार मंत्री ने कहा था कि ट्राई की सिफारिशों पर फैसला लेने से पहले सभी ऑपरेटरों की बात सुनी जाएगी।

दूरसंचार विभाग के सूत्रों का कहना है कि सरकार सभी सेवा प्रदाताओं की चिंताओं पर ध्यान दे रही है और उनका अध्ययन कर रही है। अभी किसी अफरा-तफरी की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ अनुशंसाएं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+