पोलिश विमान के कॉकपिट में नहीं था चालक दल
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक तात्याना एनोडिना ने कहा, "यह साबित हो गया है कि विमान के अगले हिस्से में चालक दल के सदस्य नहीं थे बल्कि अन्य लोग थे।"
उन्होंने कहा कि वहां मौजूद एक व्यक्ति की आवाज की पहचान कर ली गई है जबकि पोलिश अधिकारी अन्य की पहचान कर रहे हैं।
एनोडिना ने विमान के अगले हिस्से में मौजूद लोगों की संख्या या उनकी पहचान नहीं बताई है।
रूस के पश्चिमी शहर स्मोलेंस्क में 10 अप्रैल को हुई इस विमान दुर्घटना में पोलिश राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की मौत हो गई थी।
दुर्घटना में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी, एक उच्च स्तरीय पोलिश प्रतिनिधिमंडल सहित विमान में यात्रा कर रहे 95 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications