लोकल ट्रेन में रेफ्रिजरेटर कंप्रेसर में विस्फोट
एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब बोरीवली रेलगाड़ी से एक यात्री कंप्रेसर को सामानों के साथ ले जा रहा था।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "रेफ्रिजरेटर कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह शायद रेफ्रिजरेटर की गैस थी। प्रारंभिक रिपोर्टो के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी का इंतजार हैं।"
दूसरी ओर कुछ टेलीविजन चैनलों की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद पश्चिमी रेलवे के उपनगरीय खंड पर रेलगाड़ियां कुछ मिनटों की देरी से चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications