बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ के 4 जवान शहीद (लीड-1)
नक्सलियों द्वारा पांच राज्यों में किए गए दो दिवसीय बंद के दूसरे दिन लालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के पिंगबोनी और रामगढ़ के बीच नक्सलियों का यह तांडव हुआ। नक्सली अपने खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा चलाए रहे संयुक्त सुरक्षा अभियान को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हसन ने विस्फोट की पुष्टि करते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा, "चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल भी हुए हैं। घायलों को पश्चिमी मिदनापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
सुरक्षा बल घने जंगलों में गश्त लगा रहा थे, उसी दौरान यह विस्फोट हुआ। घायलों में एक सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हैं, जिनकी हाल ही में यहां तैनाती हुई थी।
विस्फोट इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लगभग पांच फुट गड्ढा हो गया।
संयुक्त सुरक्षा बल और राज्य के पुलिसकर्मी घटनास्थल की ओर कूच कर गए हैं। पिछले 11 महीने से संयुक्त सुरक्षा बल के जवान इस क्षेत्र में तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications